हाथरस में बाइक सवार को मारी गोली:घायल की बेटी को भगा ले गया था युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान के पास कुछ हमलावरों ने एक बाइक सवार व्यक्ति को गोली मार दी। गोली उसकी बाजू में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल दलित है और हमलावर दबंग किस्म के लोग हैं। जानकारी के अनुसार, गांव टुकसान निवासी 48 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र सोरन सिंह आज शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अपने भाई शिव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। राजपाल सिंह रंगाई-पुताई का काम करते हैं। गांव के पास ही दो बाइकों पर सवार पांच हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली राजपाल सिंह की बाजू में लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सिटी सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल राजपाल सिंह और उनके परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह दलित हैं और करीब 15 दिन पहले गांव का ही एक युवक राजपाल उनकी बालिग बेटी को जबरन अपने साथ ले गया था। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन अभी तक बेटी बरामद नहीं हुई है। उनका आरोप है कि हमलावर दबंग किस्म के हैं। आज इसी विवाद के चलते युवक दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राजपाल सिंह को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *