हाथरस में बारातियों ने युवक को पीटा:चोर समझकर की पिटाई, जिला अस्पताल में भर्ती

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस में एक शादी समारोह से लौट रहे युवक को देर रात बारातियों ने चोर समझकर पीट दिया। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव हतीसा में हुई। युवक ने गलती से दूसरे की मोटरसाइकिल में चाबी लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद बारातियों ने उसे पीटा। नगला भोजा, मुरसान निवासी शंभू हतीसा गांव के निकट एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने अनजाने में एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल में अपनी चाबी लगाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची शंभू को ऐसा करते देख बारातियों ने उसे चोर समझ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान काफी हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल शंभू को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *