हाथरस में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा ने कोतवाली सदर में एक तहरीर दी है। यह तहरीर उन्होंने प्रभु श्रीराम मंदिर के विषय में कथित तौर पर झूठी अफवाहें फैलाने और समाज में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी है। दीपक शर्मा ने अपनी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर एक वीडियो देखते समय उनकी नजर एक ऐसे व्यक्ति पर पड़ी, जो 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम मंदिर के बारे में गलत जानकारी फैला रहा था। उनका आरोप है कि यह व्यक्ति समाज में विघटन पैदा कर दंगा भड़काने का प्रयास कर रहा है। तहरीर के अनुसार, वीडियो में दिख रहा व्यक्ति हर्ष छिकारा है, जो हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। उसके पिता का नाम देवेंद्र कुमार है। दीपक शर्मा ने बताया कि हर्ष छिकारा पहले भी हरियाणा में दंगा भड़काने का आरोपी रहा है। उत्तर प्रदेश का माहौल खराब कर सकता है… शर्मा ने आरोप लगाया कि हर्ष छिकारा अब उत्तर प्रदेश में जातीय दंगा भड़काने के उद्देश्य से झूठी कहानियां गढ़कर लोगों को उकसा रहा है। उन्होंने मांग की है कि चूंकि हर्ष छिकारा आदतन अपराधी है, इसलिए उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उत्तर प्रदेश का माहौल खराब होने से बचाया जा सके। कोतवाली निरीक्षक ने दीपक शर्मा को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हाथरस में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल ने दी तहरीर:राम मंदिर को लेकर अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई की मांग
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
