हापुड़ के युवक से सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी:मेरठ कोर्ट में पेशकार बनाने का झांसा, दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

नगर कोतवाली क्षेत्र के लज्जापुरी मोहल्ले में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने 3.87 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायतकर्ता कैलाश ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जून 2020 में मोहल्ले के हरीश और सुशील उनके घर आए थे। उन्होंने कैलाश की बेटी मीनाक्षी को मेरठ कोर्ट में पेशकार की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने इसके लिए सात लाख रुपये की मांग की थी। कैलाश ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद आरोपियों ने कमीशन के दो लाख रुपये छोड़कर पांच लाख रुपये देने की बात कही। कैलाश और उनकी पत्नी ने आरोपियों पर विश्वास कर विभिन्न तिथियों पर नकद और बैंक खाते के माध्यम से कुल 3.87 लाख रुपये दिए। रुपये के बदले आरोपियों ने उन्हें अपने बंद खाते के चार चेक भी दिए थे। जब कैलाश ने ये चेक अपने खाते में लगाए, तो वे निरस्त हो गए। 17 सितंबर 2025 को कैलाश ने दोनों भाइयों से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया। कैलाश 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से भी की, लेकिन तब भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हरीश और सुशील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *