हिंदू बनकर लखनऊ में रह रही थी बांग्लादेशी:एटीएस ने पति समेत दबोचा; बलिया से बदली पहचान; तीसरा निगाह किया

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में हिंदू बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला का भंडाफोड़ हुआ है। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने महिला और उसके तीसरे पति को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि महिला ने फर्जी पहचान के सहारे न सिर्फ धर्म बदला, बल्कि कई शादियां कर वर्षों से राजधानी में रह रही थी। पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में हुई थी दाखिल लखनऊ में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला का असली नाम नरगिस है, जो जैसमीन और निर्मला के नाम से भी रह चुकी थी। एटीएस की पूछताछ में सामने आया कि वह वर्ष 2006 में अपने बांग्लादेशी पति के साथ पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। कुछ समय कोलकाता में रहने के बाद उसने पति को छोड़ दिया और फिर अलग-अलग स्थानों पर भटकती रही। बलिया में बदली पहचान, हिंदू रीति से की शादी कोलकाता से निकलकर नरगिस बलिया पहुंची, जहां उसकी मुलाकात हरिओम आनंद से हुई। वहां उसने खुद को जैसमीन बताकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद वह हरिओम के साथ लखनऊ आ गई और गोसाईगंज क्षेत्र में रहने लगी। आरोप है कि हरिओम ने उसके फर्जी दस्तावेज बनवाए और वाहन दिलवाए। मौलाना के जरिए हुआ तीसरा निकाह, ठाकुरगंज में बस गई नरगिस ने आरोप लगाया कि हरिओम उसे बेचने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद उसने उसे छोड़ दिया। इसी दौरान एक मौलाना ने उसकी मुलाकात काकोरी इलाके के सलेमपुर निवासी समीर से कराई। मौलाना की पहल पर दोनों का निकाह हुआ और इसके बाद नरगिस समीर के साथ ठाकुरगंज इलाके में रहने लगी। दोनों की 11 महीने की एक बच्ची भी है। निर्मला बनकर निभाती रही पूजा-पाठ ठाकुरगंज के बरौरा हुसैनबादी मोहल्ले में नरगिस अपने तीसरे पति के साथ किराए पर रह रही थी। पड़ोसियों के अनुसार, वह खुद को निर्मला बताती थी और पूरी तरह हिंदू महिला की तरह रहती थी। दीपावली समेत अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा-पाठ करती थी, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ। फर्जी दस्तावेज और दो आधार कार्ड बरामद एटीएस को नरगिस के पास से दो अलग-अलग नामों के आधार कार्ड समेत अन्य फर्जी दस्तावेज मिले हैं। एक आधार जैसमीन के नाम पर और दूसरा निर्मला के नाम पर बना हुआ था। जांच एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि ये फर्जी दस्तावेज कहां और किन लोगों की मदद से तैयार किए गए। एटीएस की तहरीर पर केस दर्ज, जांच जारी मामले में एटीएस की ओर से दारोगा रवि प्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि एटीएस के साथ समन्वय कर सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *