10वीं के छात्र की बेल्ट-डंडों से पिटाई:प्रयागराज में स्कूल से निकलते ही हमला, दोस्तों पर आरोप

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के हंडिया में सेंट थॉमस स्कूल के 10वीं के छात्र को उसी के क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। परिजनों के मुताबिक, घटना तब हुई जब उनका बेटा स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे दो सहपाठियों ने कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। वह चीखता रहा लेकिन उस पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। वीडियो में उसे जमीन पर गिराकर लगातार लात-घूंसों से मारते हुए देखा जा सकता है। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। छात्र को सामान्य चोट, प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा
DCP गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना में छात्र को सामान्य चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, यह जांच की जा रही है। स्कूल में हुआ था झगड़ा, बाहर मारपीट
इस मामले में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि स्कूल में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उनके अनुसार, “स्कूल में झगड़ा होने के बाद बच्चे बाहर निकले और वहीं जाकर आपस में मारपीट कर ली।” परिजनों की मांग, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो
घायल छात्र के परिजनों ने कहा कि सहपाठियों द्वारा बाहरी लोगों के साथ मिलकर हमला करना गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *