परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की वजह से बदल गयी है। यह परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक संचालित होगी। पहले परिषदीय विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाली थी.। एसआईआर प्रक्रिया में शिक्षकों की ड्यूटी के चलते परीक्षा टाल दी गयी है। यह परीक्षा अब 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होंगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के आदेश पर परीक्षा कार्यक्रम आज बदलाव हुआ है। प्रदेश में 1.59 करोड़ छात्र-छात्राएं पंजीकृत प्रयागराज जिले में बेसिक शिक्षा के कुल 2832 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में लगभग साढ़े तीन लाख छात्र, छात्राएं अध्यनरत हैं। जबकि प्रदेश में करीब 1.59 लाख छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। परिषदीय स्कूलों में साढ़े पांच लाख सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। उधर प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गयी थी। प्रश्न पत्र छप गये थे जो बीआरसी भेजे जा रहे हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आदेश सभी संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को दे दिया था।
10 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं:प्रयागराज में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रमकी वजह से बदली गई समय सारिणी
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
