गाजियाबाद के मुरादनगर में गुफा मंदिर 100 दिनों में बनकर तैयार हुआ है, इस मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति लगी है। यह जमीन के नीचे बनाया गया है जिसमें आने और जाने के दो रास्ते तैयार किए गए हैं, गुफा के मुख्य द्वार से प्रवेश कर मंदिर मे पहुंच सकेंगे। मंदिर में दर्शन करने के बाद दूसरे रास्ते से गुफा से होते हुए बाहर निकाल सकेंगे। यह मंदिर जमीन के स्तर से 20 फीट गहराई में बनाया गया है। इस गुफा का जो ऊपरी और बाहरी भाग है वह छोटी-छोटी पहाड़ियों के आकार में निर्मित किया गया है, चारों तरफ से इस तरह से कवर किया गया है। कि जिसमें पानी की बौछार मंदिर तक नहीं पहुंच सकेगी। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य और मुनि श्री पीयूष सागर जी महाराज के निर्देशन में यहां भगवान महोत्सव का आयोजन दिनांक 26 से 30 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। इस महोत्सव की विशेष आध्यात्मिक उपलब्धि के रूप में मात्र 100 दिनों में निर्मित भव्य “गुफा मंदिर” बनकर तैयार हुआ। आज सीएम योगी ने इस गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद यह जनता के के लिए खोल दिया गया। जिसमें महिलाएं सेल्फी लेती देखी गईं। 10 फोटोज में देखिए सीएम का गाजियाबाद दौरा…
10 फोटोज में देखिए CM योगी का गाजियाबाद दौरा:गुफा मंदिर का उद्घाटन होते ही जनता दर्शन शुरू, महिलाएं सेल्फी लेती दिखीं
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
