10 से लखनऊ में खुलेगा निदेशालय का कैंप कार्यालय:प्रयागराज से जाएंगे 15 कर्मचारी, शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी कर रहे हैं विरोध

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय के 6 विभागों को राजधानी लखनऊ स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। 10 दिसंबर से लखनऊ में यह शुरू किए जाने की तैयारी है। कैंप कार्यालय के लिए 15 कर्मचारियों का तबादला लखनऊ किया जाएगा। इसी के साथ कैंप कार्यालय को लेकर कर्मचारियों में नाराज़गी बढ़ गई है और वे विरोध दर्ज करा रहे हैं। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय के कैंप कार्यालय को लखनऊ में खोले जाने पर कर्मचारियों ने कड़ा विरोध व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों के जरिए उठा रहे मांग शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमित भारद्वाज को 30 अक्टूबर को कैंप कार्यालय का संचालन नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय लतीफनगर, सरोजनीनगर लखनऊ से करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा निदेशालय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव और मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मुद्दे पर शासनादेश निरस्त कराने के लिए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केशरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल और गुरुप्रसाद मौर्य से अनुरोध किया जा चुका है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *