1000 गांठ की बीमारी का मरीज पहुंचा बलरामपुर अस्पताल:लखनऊ में डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाल डॉक्टरों ने दिया नया जीवन, 2 घंटे चली सर्जरी

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय में लखीमपुर खीरी के 55 वर्षीय मरीज की जटिल सर्जरी कर उसे दर्द से राहत दिलाने में चिकित्सकों ने कामयाबी हासिल की है। मरीज न्यूरोफाइब्रोमैटॉसिस नामक अनुवांशिक रोग से पीड़ित था, जिसमें शरीर पर सैकड़ों की संख्या में गांठें बन जाती हैं। इन्हीं में से लगभग 10 इंच आकार और 1.5 किलोग्राम वजन वाली एक विशाल गांठ लगातार बढ़ रही थी। ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ है। 2 घंटे चली जटिल सर्जरी अस्पताल के एमएस डॉ.देवाशीष शुक्ल ने बताया मरीज के शरीर में सैकड़ों की संख्या में गांठे उभर आईं थीं। इनमें से दाहिने हाथ की बगल (कांख) के नीचे लगभग 10 इंच आकार और 1.5 किलोग्राम वजन वाली एक विशाल गांठ (ट्यूमर) उभर आई थी। इससे मरीज को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मरीज ने अस्पताल में आकर दिखाया था। उसे 26 नवंबर को भर्ती किया गया और 27 नवंबर को चिकित्सकों की टीम ने डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाल दिया। 2 घंटे तक जटिल सर्जरी चली। इस टीम ने किया ऑपेरशन मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. एसके पांडे, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. पियूष और डॉ. एमपी सिंह, नर्सिंग स्टाफ उमा, अल्पना और जूनियर रेसिडेंट डॉ. लोकेश शामिल रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *