20 गांव 50 कैमरे चेक फिर भी नहीं हुई पहचान:पहचान करने में हो रही काफी कठिनाइयां, 2 दिन पहले महिला की मिली थी अधजली लाश

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला की अधजली लाश मिलने के 48 घंटे बाद भी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह शव रेतवागाड़ा गांव के पास मिला था। पुलिस ने पहचान के लिए चार टीमें गठित की हैं। इन 48 घंटों के दौरान, धानेपुर पुलिस और चारों टीमों ने 20 गांवों में घर-घर जाकर पूछताछ की है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी घर की महिला लापता तो नहीं है या कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी कर चुके हैं। महिला के शरीर के आधे हाथ, आधे पैर और आधे सिर के मिलने के कारण पहचान करने में काफी कठिनाई आ रही है। मौके पर कई बार सर्च अभियान चलाया गया ताकि महिला के शव के अन्य अंग मिल सकें, लेकिन कोई और अंग बरामद नहीं हुआ। गोंडा से लेकर बलरामपुर तक इस मामले की जांच की जा रही है। कल देर शाम मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था इस पूरे हत्याकांड को लेकर के मौके पर पहुंच कर समझने का भी प्रयास किया। गोंडा बलरामपुर बॉर्डर सटे इलाकों में भी पुलिस द्वारा जा जाकर के लोगों से पूछा जा रहा है कि उनके घर के तो महिला कोई गायब नहीं है। गोंडा से लेकर बलरामपुर तक सीसीटीवी कैमरा को भी देखा जा रहा है लेकिन कोई सुराग पुलिस को हाथ अभी तक नहीं लगा है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि महिला की पहचान के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने पुष्टि की कि मौके पर सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन शव का कोई अन्य अंग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला की पहचान करके पूरे घटना का खुलासा किया जाएगा। पहचान करने में पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *