चंडीगढ़ | अगले फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चंडीगढ़ में काम होना है। इसलिए प्रशासन की तरफ से मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में मिले बजट से 20 परसेंट ज्यादा बजट मांगा गया है। मौजूदा वित्त वर्ष के लिए चंडीगढ़ को फरवरी 2025 में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने करीब 6983 करोड़ रुपए का बजट दिया था। अब अगले वित्त वर्ष के लिए इसमें करीब 1396 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की डिमांड रखी गई है। इस साल ज्यादा काम एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में होने हैं। हेल्थ सेक्टर में जहां आयुष हॉस्पिटल और सेक्टर-53 में हॉस्पिटल बनना है, वहीं एजुकेशन सेक्टर में कई स्कूलों की रेनोवेशन और अपग्रेडेशन के काम होने हैं।
2026-27: प्रशासन ने मांगा 20% ज्यादा बजट
📅 Published: January 11, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
