25 हजार का इनामी मोबाइल चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रयागराज से लेकर अंबेडकर नगर तक 18 मुकदमे, चोरी के 24 मोबाइल बरामद

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज के थरवई में सोमवार देर रात सिंगरामऊ पुलिया अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश मोनू पाल के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर 18 मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त गंगानगर की ओर से मोनू पाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कैसे हुई मुठभेड़ थरवई पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी पर सवार एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल आरोपी ने अपना नाम मोनू पाल पुत्र देवमुनि पाल, निवासी मोऊद्दीन का पुरा, थाना खखरेरू, फतेहपुर बताया। वह मोबाइल चोरी के मामले में वांछित चल रहा था, जिस पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। बड़ी बरामदगी चोरी के 24 मोबाइल फोन बिना नंबर प्लेट की स्कूटी अवैध तमंचा .315 बोर एक कारतूस और दो खोखे बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज किया है। मोबाइल चोरी का मामला सुलझा 2 नवंबर को गारापुर चौराहे की एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से दर्जनों मोबाइल चोरी हुए थे। इस मामले में पहले एक अभियुक्ता को जेल भेजा जा चुका है। अब मोनू पाल की गिरफ्तारी और 24 मोबाइल की बरामदगी से यह चोरी का मामला लगभग खुल गया है। अपराध करने का तरीका पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह गूगल मैप से मोबाइल दुकानों की लोकेशन खोजकर रेकी करता था। रात में मौका पाकर दुकान का शटर या दीवार काटकर चोरी करता। चोरी किए मोबाइलों को राह चलते लोगों को सस्ते दाम पर बेच देता। चोरी की कमाई से अपनी जरूरत और शौक पूरे करता कई जिलों में दर्ज हैं 18 मुकदमे मोनू पाल का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ फतेहपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, झांसी, अमेठी, बिजनौर और प्रयागराज सहित कई जिलों में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *