BHU में बवाल, छात्रा को धक्का लगने से हुआ विवाद:प्राक्टोरियल बोर्ड से भिड़े छात्र; पत्थरबाजी और लाठीचार्ज

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजाराम छात्रावास के पास किसी गाड़ी वाले से एक छात्र को धक्का लग गया। इसके बाद वह प्राक्टोरियल ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से छात्रों की बहस हो गई। धीरे-धीरे वाहन अधिक छात्र एकत्र हुए तो सभी को वापस हॉस्टल भेजा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न छात्रावास के छात्र एकत्र हो गये और प्राक्टोरियल बोर्ड और स्टूडेंट्स आमने-सामने हो गए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्र पत्थर बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने भी छात्रों पर लाठी चार्ज किया है। फिलहाल इस मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। विश्वविद्यालय हॉस्टल मार्ग को पूरी तरह से बंद किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस भी कैंपस में मौजूद है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *