BJP विधायक का ट्रैफिक जाम खुलवाने का VIDEO:फरीदाबाद में फंसे रहे, 2KM पैदल चलना पड़ा; बोले- मैं लोगों की तकलीफ समझता हूं

📅 Published: February 7, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

फरीदाबाद की NIT विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सतीश फागना जाम में फंस गए। उन्हें करीब पौने घंटे जाम में फंसा रहना पड़ा। जाम इतना लंबा था कि उन्हें 2 किलोमीटर पैदल तक चलना पड़ा। इसके बाद वह खुद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ मिलकर जाम खुलवाने में लग गए। विधायक सतीश फागना का जाम खुलवाने का वीडियो भी सामने आया है। जब वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मैं भले ही विधायक हूं, लेकिन आम आदमी की तकलीफ को जानता हूं। 2 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… दिल्ली से फरीदाबाद आ रहे थे यह घटना 4 फरवरी की रात 10 बजे की है। भाजपा विधायक सतीश फागना अपनी कार से दिल्ली से फरीदाबाद आ रहे थे। गुरुग्राम-पाली रोड पर वे ट्रैफिक जाम में फंस गए। शादियों का सीजन होने के कारण सड़क पर काफी लंबा जाम लगा हुआ था। जब विधायक की गाड़ी को रास्ता नहीं मिला, तो वे पैदल ही आगे की तरफ चल दिए। 2 लेन में शिफ्ट कराईं गाड़ियां वीडियो में दिख रहा है कि विधायक फागना गाड़ियों को आगे निकलवा रहे हैं। यह भी सुनाई दे रहा है कि लोग गलत दिशा से आ रहे हैं, जिसके कारण तीन लेन बन गई हैं। विधायक लोगों को समझाकर तीन लेन से दो लेन में गाड़ियों को शिफ्ट कराते हैं। तभी जाम में फंसा एक बाइक सवार व्यक्ति कहता है, “अरे MLA साहब!” यह सुनकर वहां खड़े लोग हंसने लग जाते हैं। अब जानिए विधायक ने क्या कहा…. सभी को जाना था इसलिए जाम खुलवाने उतरे विधायक सतीश फागना से बात करने पर उन्होंने बताया कि शादियों का सीजन होने के चलते गुरुग्राम-पाली-फरीदाबाद रोड पर जाम लगा हुआ था। वे भले ही विधायक हैं, लेकिन एक आम आदमी की तकलीफ को समझते हैं। सभी को जल्दी जाना था और जाम खुल नहीं रहा था। ऐसे में वे अपने स्टाफ के साथ नीचे उतरे और जाम खुलवाना शुरू किया। पैदल चलकर चौक तक गए उन्होंने कहा कि गाड़ियों के आगे न बढ़ने के कारण वे खुद पैदल चलकर चौक तक गए, जहां पहले से पुलिस कर्मचारी जाम खुलवाने में लगे हुए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को साथ में लेकर जाम खुलवाया, जिसके बाद वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *