यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव SIR को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर भड़के। कहा- चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी मिले हुए हैं। आखिर SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी सहायक बनाया दिया गया है। अखिलेश ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच पर मलीहाबाद के मृतक BLO विजय कुमार वर्मा की पत्नी और बेटे को बुलाया। मृतक की पत्नी मंच पर अखिलेश के सामने फूट-फूट कर रोईं। कहा- पति की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई। जब से BLO ड्यूटी लगी थी। घर पर ठीक से बात भी नहीं करते थे। पूरा दिन काम करते रहते थे। रात में भी काम कर रहे थे। अचानक कुर्सी से गिर पड़े। अस्पताल ले गए तो ब्रेन हेमरेज बताया। अधिकारी धमकी देते थे कि काम पूरा करो वरना एफआईआर करा देंगे। दिन 200 फॉर्म भरने को कहते थे। कैसे भर सकते हैं इतने फॉर्म। घर में एक बेटा और मैं हूं। उन्होंने कहा- डीएम साहब कह रहे हैं कि बीमारी की वजह से रिलीव कर दिया गया था। लेकिन वो तो काम कर रहे थे। हमारी मदद करिए। इसके बाद अखिलेश ने उन्हें 2 लाख का चेक दिया। सरकार ने मांग की कि परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। सपा मुखिया ने कहा- अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि जिनकी मौत हो जाए, उन्हें ड्यूटी पर न दिखाया जाए।बहुत सारे बीएलओ को जानकारी नहीं है। बिना ट्रेनिंग की एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है। इसका जिम्मेदार कौन है।
BLO की पत्नी अखिलेश के सामने फूट-फूट कर रोई, VIDEO:सपा कार्यालय बुलाया था, 2 लाख का चेक दिया; बोले- SIR भाजपा की साजिश
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
