CM योगी ने नगर आयुक्त और महापौर की सराहना की:जल संचय जन भागीदारी में गाजियाबाद UP में दूसर और देश में पांचवे नंबर पर

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जल संचय, जन भागीदारी में गाजियाबाद नगर निगम का उत्तर प्रदेश में दूसरा तथा भारत में पांचवा स्थान आया है। आज गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का उत्साह वर्धन किया। महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा प्राप्त किए गए स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हुए भेंट किया गया। जिसमें सीएम योगी ने स्मार्ट सिटी गाजियाबाद की सराहना की। BLO के साथ सहयोग में नगर निगम अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग के लिए घर-घर भेजा जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग से जोन वार कार्यवाही की जा रही है। सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर के नेतृत्व में सफाई नायकों की टीम BLO का सहयोग कर रही है, हर घर जाकर मतदाताओं को दिए गए फॉर्म को कलेक्ट करने का कार्य कर रही है, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग टीम का सहयोग विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में लिया जा रहा है। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से लगभग 41 कर्मचारी BLO के रूप में लगे हुए हैं तथा 150 से अधिक सफाई नायक भी विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में सहयोग कर रहे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग प्रभारी निर्वाचन डॉ अनुज तथा वरिष्ठ प्रभारी निर्वाचन अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव द्वारा की जा रही है। जो जिम्मेदारी मिली उसमें पूरी ताकत लगाएं गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले पांचो जोन के अलावा इंदिरापुरम क्षेत्र अन्य क्षेत्र में भी समस्त जोनल प्रभारी रफ्तार से कार्य करा रहे हैं मोहन नगर जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह द्वारा मोहन नगर क्षेत्र में बीएलओ से संपर्क करते हुए SIR फॉर्म भरवाने तथा भरी हुई फॉर्म को BLO तक पहुंचने में सहयोग किया जा रहा है, नगर आयुक्त द्वारा टीम को 3 दिन के भीतर समस्त फॉर्म भरवाते हुए बीएलओ को उपलब्ध कराने में सहयोग करने के लिए निर्देश दिए गए हैंl

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *