DM आवास के पास कार ने बाइक सवार को कुचला:बिजनौर में देर रात सड़क हादसा, कुरियर कंपनी में काम करता था युवक

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर में देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली शहर क्षेत्र में डीएम कंपाउंड के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान रामलीला ग्राउंड निवासी 26 वर्षीय राहुल सैनी पुत्र अरुण के रूप में हुई है। राहुल अपनी बाइक पर घर लौट रहा था, तभी डीएम कंपाउंड के पास चर्च के निकट एक वेन्यू कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहुल सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है। राहुल सैनी एक कूरियर कंपनी में काम करता था और ड्यूटी से घर लौट रहा था। परिवार में वह दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की थी। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 1 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक यातायात माह मनाया जा रहा है जिसमें पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस के लाख जागरूकता अभियान चलाने और बिना हेलमेट के चालान करने के बावजूद भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान भी जा रही है। यातयात पुलिस के सभी प्रयास फेल होते हुए नजर आ रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *