DM ने शहरी क्षेत्रों में SIR सर्वे की हकीकत देखी:उन्नाव में नागरिकों से सहयोग की अपील, चुनौतियों के बारे में दी जानकारी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव में चल रहे एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) सर्वे को सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहर के दो बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वे की प्रगति, बीएलओ की कार्यप्रणाली और नागरिकों के फीडबैक का मूल्यांकन किया। डीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में सर्वे की चुनौतियाँ ग्रामीण इलाकों से भिन्न हैं। जिलाधिकारी राठी ने बताया कि बीएलओ लगातार घर-घर जाकर फॉर्म भरवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, कई स्थानों पर नागरिकों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे सर्वे प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय पर फॉर्म उपलब्ध कराकर डिजिटाइजेशन के कार्य में सहयोग करें। सर्वे के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ नागरिकों के नाम एक साथ कई स्थानों पर दर्ज हैं। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होती है। डीएम ने स्पष्ट किया कि नागरिक स्वयं अपने वास्तविक और वर्तमान निवास स्थल की जानकारी दें, ताकि शेष स्थानों से नाम हटाए जा सकें। उन्होंने कहा, “जहाँ आप वर्तमान में रहते हैं, वही आपका सही मतदान क्षेत्र होगा।” जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्र करना आवश्यक है। इसलिए आने वाले दिनों में बीएलओ की विजिट और तेज की जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से इस दौरान विशेष सहयोग की अपेक्षा की। नागरिकों की सुविधा के लिए सहायता केंद्रों पर कोटेदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहुएँ और फील्ड स्टाफ तैनात किए गए हैं। बीएलओ और बीएलए से फीडबैक लिया गया है। मैं सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि यह सामूहिक प्रक्रिया है। बीएलओ घर-घर आ रहे हैं, कृपया सहयोग करें और समय से फॉर्म उपलब्ध कराएँ। कई बार नाम अलग-अलग जगह पर दर्ज मिलते हैं, ऐसे में नागरिक स्वयं बताएँ कि उनका वास्तविक निवास स्थान कौन सा है। यह बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार की भ्रांति नहीं होनी चाहिए।”

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *