IPL 2026 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। लीग ने सोमवार को सभी 10 फ्रेंचाइजियों को 1,355 खिलाड़ियों की प्रारंभिक सूची भेजी। इनमें 45 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये की अधिकतम बेस प्राइस कैटेगरी में शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। 31 विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली
हर फ्रेंचाइजी के स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इस ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। अब बनेगी फ्रेंचाइजियों की शॉर्टलिस्ट
IPL ने सभी फ्रेंचाइजियों से कहा है कि वे 5 दिसंबर तक अपनी पसंद की खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट भेज दें। इसके बाद लंबी सूची को छोटा कर फाइनल ऑक्शन लिस्ट जारी की जाएगी। कैमरन ग्रीन पर सबकी नजर
इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा ध्यान ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर है। ग्रीन ने 2025 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था क्योंकि वह पीठ की चोट से उबर रहे थे। अब वह पूरी तरह फिट हैं और ऑक्शन में उपलब्ध हैं। ग्रीन बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी खेल सकते हैं, अच्छी गेंदबाजी करते हैं और फील्डिंग भी शानदार है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) जैसी टीमें ग्रीन में सबसे अधिक रुचि दिखा सकती हैं। KKR के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है, जबकि CSK के पास 43.4 करोड़। दोनों टीमों में एक-एक विदेशी स्लॉट खाली है।
KKR को ग्रीन इसलिए भी पसंद आ सकते हैं क्योंकि वेस्टइंडीज के टी-20 स्टार आंद्रे रसेल हाल ही में IPL से रिटायर हुए हैं। ग्रीन उनकी जगह भर सकते हैं। ग्लेन मैक्सवेल रजिस्ट्रेशन सूची में शामिल नहीं
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में शामिल नहीं हैं। पिछले साल पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन 2025 सीजन के दौरान उनकी उंगली टूट गई। उनकी जगह साथी ऑस्ट्रेलियाई मिशेल ओवेन को टीम में शामिल किया गया था, जिन्हें अब पंजाब ने रिटेन कर लिया है। मैक्सवेल अब 37 सालके हो चुके हैं। जोश इंग्लिस की उपलब्धता सिर्फ 25%
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी ऑक्शन में वापस आए हैं, जो कई लोगों के लिए चौंकाने वाली बात है। इंग्लिस ने 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन निजी कारणों से वह 2026 सीजन में पूरा हिस्सा नहीं ले पाएंगे। IPL ने फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि इंग्लिस की उपलब्धता सिर्फ 25% होगी। ______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान लीग के लिए मोईन अली ने भी IPL छोड़ा:चार दिन पहले फाफ डु प्लेसिस ने PSL में खेलने का फैसला किया फाफ डु प्लेसिस के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेने और PSL 2026 में खेलने का फैसला किया है। चार दिनों के भीतर ऐसा निर्णय लेने वाले वे दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं। इससे पहले 29 नवंबर को RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL से अपना नाम वापस लेकर PSL खेलने की घोषणा की थी। IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। पूरी खबर
IPL 2026 ऑक्शन के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया:दो करोड़ बेस प्राइस पर 45 खिलाड़ी, 77 स्लॉट खाली; ग्रीन पर सबसे ज्यादा नजर
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
