LBSNAA में राजनाथ के सवाल से चकराए IAS अधिकारी:पहला जवाब मिलने पर बोले- गलत, दोबारा कोशिश करिए; 49 सेकेंड बाद मिला सही आंसर

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तराखंड के मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लगभग 600 से ज्यादा ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मंच से मैथ से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसने सभी प्रशिक्षुओं को सोच में डाल दिया। सवाल पूछते हुए राजनाथ सिंह ने कहा- किसी व्यक्ति के पास इतना पैसा था कि उसने आधा पैसा A को दे दिया, वन थर्ड B को दे दिया, और जो रेस्ट अमाउंट बचा था 100 पैसा वो C को दे दिया, बताइए टोटल अमाउंट कितना था। सवाल पूछने के करीब एक मिनट तक कोई भी जवाब नहीं दे पाया, इस दौरान रक्षा मंत्री ने अपना सवाल दोबारा दोहराया, एक प्रशिक्षु ने जवाब तो दिया लेकिन राजनाथ सिंह ने सिर हिलाते हुए उसे गलत बताया। हालांकि 49 सेकेंड बाद एक प्रशिक्षु ने राजनाथ सिंह के सवाल का सही आंसर दे दिया, जिसके बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह मैथ में कभी सॉल्यूशन सिर्फ मान लेने से निकल जाता है उसी तरह कभी कभी आस्था और विश्वास से भी कई चीजों का हल निकल जाता है। पहला जवाब मिला 3000, राजनाथ बोले- गलत सवाल पूछने के करीब 8 सेकेंड बाद राजनाथ सिंह ने अपना सवाल दोबारा दोहराया तो सामने बैठे एक प्रशिक्षु आईएएस ने जवाब दिया 3000, जिसपर रक्षा मंत्री ने अपना सिर हिलाते और मंद मंद मुस्कुराते हुए कहा, गलत, फिर से कोशिश करिए। सही जवाब मिलने पर बताया सॉल्व करने का तरीका 49 सेकेंड बाद राजनाथ सिंह को भीड़ से जवाब सुनाई दिया 600, जिसपर उन्होंने कहा, “ये 600 किसने कहा” तो सामने बैठे एक ट्रेनी ने हाथ उठाया और फिर उन्होंने कहा की हां यही सही है। इसके बाद रक्षा मंत्री ने ट्रेनी प्रशिक्षु को ये भी बताया कि इस तरह के सवालों को सॉल्व कैसे करते हैं।। रक्षा मंत्री के अनुसार कैसे निकला सवाल का जवाब उन्होंने कहा- लेट कंसिडर टोटल अमाउंट A था। A/2 राम को दे दिया, A/3 श्याम को दे दिया। अब A/ 2+A/3= 5A/ 6 अब A – 5A/ 6= 100 तो इसका उत्तर निकला A=600 रक्षा मंत्री बनने से पहले फिजिक्स के लेक्चरर रहे राजनाथ उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रामबदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी था। राजनाथ सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव में पाई और उसके बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एमएससी की डिग्री हासिल की। राजनाथ सिंह ने यूपी के मिर्जापुर स्थित के बी पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के रूप में काम किया था। वह शुरू से ही एक मेधावी छात्र थे और बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह बने।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *