MMMUT देगा छात्रों की ट्रिप का पूरा खर्च:देश-विदेश यात्रा के लिए मिलेगा पूरा सपोर्ट, नई पॉलिसी तुरंत लागू

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। अब अकैडमिक, रिसर्च और को-करीकुलर गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश जाने से जुड़ा पूरा खर्च-ट्रैवल, स्टे और फूड-विश्वविद्यालय वहन करेगा। बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने इस नई पॉलिसी को मंजूरी दे दी है और इसे तुरंत लागू कर दिया गया है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक 1200 किलोमीटर तक की यात्रा पर छात्रों को एसी थ्री-टियर ट्रेन किराया मिलेगा। इससे ज्यादा दूरी होने पर यूनिवर्सिटी एयर ट्रैवल उपलब्ध कराएगी। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र किसी नेशनल या इंटरनेशनल ईवेंट में जाने से पहले खर्च की चिंता न करें। फूड अलाउंस में रोजाना 400 रुपये का बजट पॉलिसी के अनुसार छात्रों को दैनिक फूड अलाउंस के रूप में 400 रुपये दिए जाएंगे-300 रुपये मील्स के लिए और 100 रुपये ब्रेकफास्ट के लिए। इससे आउटस्टेशन ट्रिप के दौरान उनकी बेसिक जरूरतें आराम से पूरी हो सकेंगी। पहले स्पष्ट पॉलिसी न होने से छात्रों को दिक्कत होती थी पहले कोई फिक्स पॉलिसी न होने के कारण कई छात्र आर्थिक परेशानी की वजह से बाहर आयोजित अकैडमिक या को-करीकुलर ईवेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाते थे। नई व्यवस्था से छात्रों को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा और उनकी पार्टिसिपेशन भी बढ़ेगी। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि MMMUT के छात्र बेहद टैलेंटेड हैं और उनकी ग्रोथ में आर्थिक बाधा नहीं आनी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ यह पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पॉलिसी लागू होने के बाद छात्र काफी उत्साहित हैं और इसका पॉजिटिव असर जल्द दिखेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *