NH 30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड को कुचला,मौत:सीतापुर में सीओ आवास पर ड्यूटी जाते समय हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सीतापुर के सिधौली कोतवाली इलाके में NH 30 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हो गया। यहां हादसे में ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार होमगार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब होमगार्ड रामकिसुन को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही होमगार्ड सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके दोनों पैरों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक होमगार्ड की पहचान करीब 50 वर्षीय रामकिसुन, निवासी सटूल्लापुर मजरा सैर, थाना रामपुर कला के रूप में हुई है। वह अटरिया थाना में तैनात थे। मंगलवार रात वह सीओ आवास पर ड्यूटी करने के लिए खाना लेकर बाइक से सिधौली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिधौली पहुंचे और बस स्टॉप के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप सर्विस लेन पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही रामकिसुन सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार और कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। वहीं ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश तेज कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही पुलिस विभाग तथा होमगार्ड संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड की अचानक हुई मौत से साथी कर्मियों में भी गहरा दुःख है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *