PU प्रोफेसर को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी:आज चंडीगढ़ कोर्ट में हुई थी पेशी, हत्या को लूटपाट दिखाया

📅 Published: December 13, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पंजाब यूनिवर्सिटी के हत्यारे प्रोफेसर भारत भूषण गोयल को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज आरोपी को चंडीगढ़ कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई पर कोर्ट में पुलिस ने आरोपी की बेटी के कंसेंट और आरोपी के मोबाइल की रिकवरी के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस ने प्रोफेसर को अपनी ही पत्नी सीमा गोयल के हाथ-पैर बांधकर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बाद 4 साल तक प्रोफेसर पुलिस को गलत जानकारियां देता रहा। 4 वर्ष की लंबी जद्दोजहद के बाद जब पुलिस ने पॉलीग्राफ और ब्रेन इलेक्ट्रिकल ऑसिलेशन सिग्नेचर (BEOS) टेस्ट (लाई डिटेक्टर टेस्ट) करवाया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या को लूट दिखाने के लिए उसने एक फिल्मी सीन क्रिएट किया था, लेकिन उसकी स्क्रिप्ट क्राइम इनवेस्टीगेशन के हिसाब से नहीं लिख पाया और आखिर में फंस गया। बेटी हुई जांच में शामिल सूत्रों से पता चला पुलिस जांच में शामिल हुई प्रोफेसर की नीट क्वालीफाइड बेटी ने कहा कि माता-पिता के संबंध लंबे समय से खराब थे और घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार को गोयल की बेटी पुलिस जांच में शामिल हुई। बेटी ने बताया कि दीवाली के दिन भी माता-पिता के बीच बड़ी बहस हुई थी, हालांकि वह उस समय घर पर मौजूद नहीं थी। घटना के दिन उसने अपनी मां से इजाजत लेकर दोस्तों के पास जाने की अनुमति ली थी। उसने कहा कि सामान्यतः परिवार वाले उसे बाहर जाने की अनुमति नहीं देते थे, लेकिन उस दिन उसका नीट का पेपर क्लियर हुआ था, जिसके बाद मां ने उसे जाने दिया। जब वह अगले दिन घर लौटी और मां की मौत का पता चला, तो उसने गुस्से में अपने पिता का काॅलर पकड़कर हत्या का आरोप लगाया। हत्या की बात नहीं कबूली गोयल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पहले तीन दिन का रिमांड मिला था और फिर दो दिन की अवधि बढ़ा दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीबी गोयल जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और उसने प्रोफसर पत्नी सीमा गोयल की हत्या की बात नहीं कबूली है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है, जिसके डेटा की फोरेंसिक जांच की जा रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिलसिलेवार ढंग से जानें पूरा मामला… मौके पर कोई गवाह नहीं, शातिर प्रोफेसर पुलिस को उलझाता रहा

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *