मितौली के एसडीएम मधुसूदन गुप्ता सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी सरकारी गाड़ी का पहिया (सॉफ्ट) अचानक टूट गया, जिससे वाहन सड़क पर ही रुक गया। यह घटना लखीमपुर से मितौली जाते समय फरधान थाना क्षेत्र में हुई। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी के लिए लखीमपुर से मितौली जा रहे थे। फरधान थाना क्षेत्र के बेहजम रोड पर लीला कुआं के पास उनकी सरकारी गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। गाड़ी का सॉफ्ट अचानक टूट गया। घटना के समय एसडीएम वाहन में ही मौजूद थे। सॉफ्ट टूटने के बाद वाहन असंतुलित होने लगा, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिए। इससे गाड़ी नियंत्रित हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे हटवाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं।
SDM की सरकारी गाड़ी का पहिया निकला:ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा, ड्राइवर की सूझ-बूझ से बाल-बाल बचे
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
