SIR कार्य में अनुपस्थित कर्मचारी पर होगा एक्शन:डीपीआरओ ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी, कहा- समय पर काम पूरा करना है

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मऊ जिले में जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में SIR कार्य शासन के महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि कई ग्राम पंचायतों में SIR कार्यों में लगे सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिल रहे हैं या कार्य नहीं कर रहे हैं। इन शिकायतों के क्रम में कुछ सफाईकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। अधिकारी ने सचेत किया है कि यदि भविष्य में सफाई कर्मचारी अपनी तैनाती वाली ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाए जाते हैं अथवा SIR कार्य में लापरवाही या उदासीनता बरतते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *