'SIR ड्यूटी-कर्मचारियों की मजबूरी', लखनऊ में सपा के पोस्टर:कानपुर देहात में जिन स्कूलों में SIR हो रहा, उनका समय बदला; आदेश जारी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

यूपी में SIR को लेकर सियासी जंग तेज हो गई है। सपा समेत तमाम राजनीतिक दल इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं। चुनाव आयोग पर जल्दबाजी में पूरी प्रक्रिया कराने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच लखनऊ में सपा की नई होर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। होर्डिंग के जरिए भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया गया है। सपा कार्यालय के पास मोहम्मद इखलाक की तरफ लगवाई गई होर्डिंग में नोटबंदी, किसान कानून, कोविड और एसआईआर के सहारे भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए गए हैं। होर्डिंग में लिखा गया है- ‘बीजेपी सरकार के हर बड़े फैसले की कीमत जनता ने अपनी जान देकर चुकाई।’ इसमें लिखा है- ‘SIR ड्यूटी- कर्मचारियों की मजबूरी’, काम के दबाव में 10 से ज्यादा BLO की जान चली गई। ये सिर्फ आंकड़ा नहीं… हर संख्या के पीछे एक परिवार का उजड़ना है।’ इस बीच कानपुर देहात के बीएसए ने उन सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है, जिन्हें मतदान केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इन विद्यालयों को अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोला जाएगा। BSA अजय कुमार मिश्र ने बताया- यह बदलाव विशेष रूप से उन स्कूलों पर लागू होगा, जहां SIR जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *