मैनपुरी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने SIR (सिस्टेमैटिक इलेक्टोरल रोल) प्रक्रिया, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि SIR प्रक्रिया के लिए पार्टी ने 3 महीने की समय-सीमा की मांग की थी। लेकिन चुनाव आयोग ने केवल सात दिन का अतिरिक्त समय दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएलओ पर ऊपर से भारी दबाव है। हालांकि सपा कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। वहीं रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि उनका, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव का वोट भी गलत तरीके से कैटिगरी ‘C’ में डाल दिया गया था। रामगोपाल यादव का कहना था कि SIR प्रक्रिया का मूल उद्देश्य केवल वोट काटना है। उन्होंने कहा, 1952 से व्यवस्था चली आ रही है, अब एक फॉर्म न भरने पर वोट डिलीट करने का मतलब नागरिकता खत्म करना नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथ लेते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि जो लोग ‘डिलीवरी और ड्रामा’ की बात करते हैं, वे खुद मणिपुर जैसे गंभीर मुद्दे पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि पूरा सत्र इस मुद्दे पर ठप रहा, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा। रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त रहते हैं। देश की समस्याओं से दूरी बनाए हुए हैं। भाजपा के आरोपों का पलटवार भाजपा द्वारा संसद न चलने देने के आरोप खारिज करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि SIR से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार 12–13 ऐसे बिल लेकर आई है। जिनका जनता से कोई संबंध नहीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका, अखिलेश यादव का और शिवपाल यादव का वोट भी गलत तरीके से कैटिगरी ‘C’ में डाल दिया गया था। कांग्रेस की पूर्व सांसद रेणुका चौधरी द्वारा कुत्ता लेकर संसद पहुंचने के प्रकरण पर रामगोपाल यादव ने कहा कि यह संसद का मजाक बनाने जैसा कदम है और ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं। अधिकारियों पर मनमानी का आरोप उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, हालांकि सभी नहीं। अंत में उन्होंने कहा, संघर्ष जारी है, और इसी संघर्ष के कारण संसद दो दिन से नहीं चल रही है।
SIR प्रक्रिया वोट काटने का तरीका- प्रो. रामगोपाल यादव:बोले- हमारा और अखिलेश का वोट भी गलत कैटेगरी में भेजा गया
📅 Published: December 2, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
