रायबरेली के सलोन कस्बे में एसआईआर सर्वेक्षण के दौरान महिला बीएलओ और लेखपाल से मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने पाल्हिपुर गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान दीपक यादव और उनके पिता कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का आरोप है। यह घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहिरन पाल्हीपुर गांव में बीते दिन हुई। महिला बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती एसआईआर का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम प्रधान दीपक यादव अपने पिता कृष्ण यादव के साथ वहां पहुंचे और कुछ लोगों के ऐनुमरेशन फॉर्म न आने की शिकायत करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब बीएलओ और लेखपाल ने इसका विरोध किया, तो पिता-पुत्र ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपक यादव ने एसआईआर से संबंधित प्रपत्र भी फाड़ दिए। लेखपाल अविनाश भारती की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया।
सलोन-ऊंचाहार उप जिलाधिकारी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र पाल ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
SIR सर्वे में BLO-लेखपाल से मारपीट:रायबरेली में वर्तमान प्रधान और पुत्र सरकारी कार्य में बाधा डालने पर गिरफ्तार
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
