‘जितने साल मोदी PM, उतने साल नेहरू जेल में रहे’:वंदे मातरम् की डिबेट में RSS भी घसीटा गया, 6 बड़े दावों की पूरी हकीकत

📅 Published: December 9, 2025 | 📂 Category: India National

सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर 10 घंटे की बहस में सरकार और विपक्ष की तरफ से कई बड़े दावे हुए। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए और वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए। नेहरू को लगता था कि इससे मुसलमानों को चोट पहुंच सकती है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मोदी पर ही निशाना साधते हुए कहा कि जितने दिन से वो प्रधानमंत्री है, नेहरू उतने दिन जेल में रह चुके हैं। कांग्रेस ने RSS पर भी आरोप लगाया कि संघ ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया। वंदे मातरम् की बहस के दौरान किए गए 6 बड़े दावे और उनकी हकीकत; जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में… पहले सरकार के 3 दावे और उनकी सच्चाई दावा-1: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के सामने घुटने टेक दिए। तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी। इसलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा। सच्चाई क्या है? दावा-2: नेहरू ने नेताजी से कहा कि वंदे मातरम् से मुसलमानों को चोट पहुंच सकती है पीएम मोदी ने कहा- नेहरू ने 20 अक्टूबर 1937 को नेताजी को चिट्ठी लिखी कि वंदे मातरम् की आनंदमठ वाली पृष्ठभूमि से मुसलमानों को चोट पहुंच सकती है। इसका जो बैकग्राउंड है, उससे मुस्लिम भड़केंगे। सच्चाई क्या है? दावा-3: महात्मा गांधी ने वंदे मातरम् की तारीफ की थी पीएम मोदी ने कहा- दक्षिण अफ्रीका से छपने वाले इंडियन ओपिनियन में 2 दिसंबर 1905 को महात्मा गांधी ने लिखा, बंकिम चंद्र का रचा गीत वंदे मातरम् इतना लोकप्रिय हो गया है जैसे हमारा नेशनल एंथम बन गया है। इसकी भावनाएं महान है और यह अन्य राष्ट्रों के गीत से अत्यंत मधुर है। यह भारत को मां के रूप में देखता है और उसकी स्तुति करता है। सच्चाई क्या है? अब विपक्ष के 3 दावे और उसकी सच्चाई दावा-4: जितने साल से मोदी पीएम, उतने ही साल नेहरू जेल में रहे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- मोदी जी अब वह पीएम नहीं रहे, जो पहले थे। जहां तक नेहरू जी की बात है। जितने साल मोदी जी प्रधानमंत्री रहे, लगभग उतने साल के लिए नेहरू जेल में थे। सच्चाई क्या है? पं. जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई के दौरान कुल 9 बार जेल गए। पहली बार 1922 में जेल गए और 1945 में आखिरी बार रिहा हुए। इसमें सबसे कम 13 दिन और सबसे ज्यादा 1042 दिन उन्होंने जेल में काटे। 9 जेल यात्राओं में नेहरू कुल 3258 दिन जेल में रहे। वहीं नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं। आज उन्हें इस पद पर रहते हुए कुल 4215 दिन हो गए हैं। साफ जाहिर है कि नेहरू जितने दिन तक जेल में रहे, उससे 957 दिन ज्यादा मोदी प्रधानमंत्री पद पर हैं। दावा-5: हिंदू महासभा ने वंदे मातरम् की आलोचना की थी कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- मुस्लिम लीग में वंदे मातरम् का विद्रोह था। हिंदू महासभा ने भी वंदे मातरम् की आलोचना की थी। कांग्रेस हिंदू महासभा या मुस्लिम लीग से नहीं, वंदे मातरम् के मूल भाग से चलेगी। सच्चाई क्या है? दावा-6: RSS ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लिया कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- वंदे मातरम् का मूल उद्देश्य था- ब्रिटिश हुकूमत का विरोध करना। आपने (बीजेपी) इस मंशा को कब पूरा किया। 1942 में जब ब्रिटिशर्स के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन हुआ, तब आपके राजनीतिक पूर्वज (RSS) कहां थे? उन्होंने खुद कहा था कि भारत छोड़ो आंदोलन में भाग नहीं लेना चाहिए। सच्चाई क्या है? ——- ये खबर भी पढ़िए… नेहरू क्यों नहीं चाहते थे ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगान बने:गांधी ने अल्लाहू अकबर से तुलना की; क्या इसमें मुसलमानों को मारने का आह्वान भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर लोकसभा में 10 घंटे की बहस हुई। शुरुआत पीएम मोदी ने की। पिछले महीने मोदी ने कहा था कि 1937 में कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए थे, इसी ने भारत-पाक विभाजन के बीज बोए। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *