बलिया में एक प्रेमी ने प्रेमिका की चौखट पर जहर जाकर जान दे दी। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया, जिसमें कहा- “मेरा नाम अभय उर्फ इंदल है। अगर मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार सिर्फ पूनम देवी होगी। उन्होंने मुझे बहुत प्रताड़ित किया है और आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मंगलवार को दोपहर प्रेमिका के ननिहाल मिलने गया। वहां प्रेमिका को अपने साथ जाने के लिए कहने लगा। प्रेमिका ने जाने से मना कर दिया। ननिहाल वालों के पैरों में गिरकर प्रेमिका को साथ जाने की जिद करने लगा। फिर भी जाने से मना कर दिया। प्रेमी ने जहर खा लिया। जिससे वहीं अचेत होकर गिर गया। प्रेमिका के ननिहाल वाले अस्पताल ले जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन मऊ लेकर जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पिता को बेटे की सूचना दी गई। पिता के आने के पहले रास्ते में शव फेक कर भाग गए। पिता ने शव को लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां से अस्पताल ले गया। जहां मृत घोषित कर दिया। मामला रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव का है। अब जानिए पूरा मामला नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी अभय कुमार (22) उर्फ इंदल का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के परिजनों ने उसके व्यवहार से परेशान हो गए थे। जिससे युवती को रसड़ा क्षेत्र स्थित अमहर उत्तर पट्टी सरया में उसके ननिहाल भेज दिया था। प्रेमिका ने न मिलने से प्रेमी परेशान था। मंगलवार सुबह पता चला कि प्रेमिका अपने ननिहाल गई है। तुरंत अभय बाइक से वहां पहुंचा और प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। प्रेमिका तथा उसके ननिहाल पक्ष ने अभय की बात मानने से इनकार कर दिया और उसे वहां से जाने के लिए कहा। प्रेम में असफलता से आहत अभय ने वहीं जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। वीडियो में बोला- मेरी मौत की जिम्मेदार पूनम हैं घटना से पहले अभय का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है-
“मेरा नाम अभय उर्फ इंदल है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदार केवल पूनम देवी होंगी। उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।” बेहोशी हालत में मौजूद लोगों ने अभय को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे मऊ ले गए। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने रसड़ा और नगरा थाना पुलिस बल के साथ अमहर उत्तर पट्टी सरया गांव पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्रेमिका के परिजनों से पूछताछ सहित पूरे मामले की जांच में जुटी है। पिता बोले- लड़की की मां-भाई मौत के जिम्मेदार अभय के पिता राम गहन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले तीन–चार दिनों से उनके बेटे का शोषण किया गया। “पूनम देवी, उनके ससुर श्यामपति और मौसिया ससुर गनेश ने उसे मारा-पीटा है। ये सभी लोग लड़की पक्ष के हैं। उन्होंने बताया कि लड़की को उसके ननिहाल भेज दिया गया था। “आज मेरा बेटा कैसे वहां पहुंच गया, यह पता नहीं। उसने मोटरसाइकिल और मोबाइल भी ले रखा था। लड़की की मां ने मुझे फोन कर कहा कि अपने लड़के को सरया मेरे मायके से ले जाइए। लेकिन वजह नहीं बताई।” पिता ने आगे बताया कि वे लगातार फोन कॉल्स और अलग-अलग निर्देशों के बीच जगह-जगह भटकते रहे। “जब मैं मऊ जा रहा था, तभी फिर फोन आया कि वहां मत जाइए। बाद में पता लगा कि बालचंद, राकेश और मुकेश लड़के को लेकर भागे और पुल पर उसकी लाश छोड़कर फरार हो गए।” उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने फोन मिलाया तो सभी मोबाइल स्विच ऑफ थे। “एक लड़के ने आकर बताया कि एक युवक गिरा है। पहले सोचा कोई नशे में होगा, लेकिन जाकर देखा तो वह मेरा बेटा था।” पिता के अनुसार, वे बेटे को लेकर नगरा थाने पहुंचे, जहां से पुलिस उसे अस्पताल ले गई। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे बलिया रेफर किया गया। CO बोले- प्रेम प्रसंग का मामला की आशंका क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ……………….. ये खबर भी पढ़ें…. प्रेमी से पूछा-लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी, शादी करवाई:आगरा से भागे; पकड़े जाने पर प्रेमिका पंचायत में बोली- साथ नहीं छोड़ूंगी; VIDEO आगरा में लव अफेयर के बाद घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका के लिए पंचायत बैठी। प्रेमी से पूछा गया कि कोई दबाव तो नहीं है। 6 महीने बाद लड़की की लाश तो नहीं मिलेगी। प्रेमिका से भी पूछा गया कि अगर लड़का कोई काम धंधा नहीं करेगा तो उसे छोड़ तो नहीं दोगी। दोनों हर बात पर राजी हुए तो उनकी शादी करवा दी गई। दरअसल, खेड़ा जवाहर का संदीप और फतेहाबाद के कछपुरा हिमाउपुर की नेहा 6 दिसंबर को घर से भाग गए थे।पढ़ें पूरा मामला…
प्रेमिका के सामने प्रेमी ने जहर खाकर किया सुसाइड:परेशान परिजनों ने ननिहाल भेजा तो वहां भी पहुंचा, साथ ने जाने पर दी जान
📅 Published: December 9, 2025 |
📂 Category: India Up
