रायबरेली में सड़क हादसे में युवक की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हादसा, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

📅 Published: December 10, 2025 | 📂 Category: India Up

रायबरेली के छतोह के नगर पंचायत परशदेपुर क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में लगभग 17 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना महानंदपुर गांव के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतक की पहचान पूरे टिकैत हाजीपुर निवासी साहिल पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। साहिल किसी काम से अपने गांव से परशदेपुर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परशदेपुर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल साहिल को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *