लखीमपुर खीरी के,गोला गोकर्णनाथ में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में करनपुर निवासी ठाकुर प्रसाद कश्यप (50) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके बेटे शिवम कश्यप (27) को भी चोटें आई हैं। यह हादसा थाना क्षेत्र के कोटवारा मोड़ के पास हुआ। पिता-पुत्र मैलानी स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठाकुर प्रसाद कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवम कश्यप को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश जारी है।
लखीमपुर में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत:हादसे में बेटा गंभीर घायल, ट्रक लेकर चालक फरार
📅 Published: December 12, 2025 |
📂 Category: India Up
