यूपी के सबसे प्रीमियर चिकित्सा संस्थान, SGPGI लखनऊ का आज स्थापना दिवस है। 42वें स्थापना दिवस के मौके पर कैंपस में आज बड़ा प्रोग्राम होगा। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह शामिल होंगे। स्थापना दिवस का प्रतिष्ठित व्याख्यान, फाउंडेशन डे ओरेशन राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) दिल्ली के अध्यक्ष डॉ अभिजात चंद्रकांत शेठ देंगे। इस दौरान बेस्ट रिसर्च पेपर से जुड़े 40 से ज्यादा अवॉर्ड दिए जाएंगे।
SGPGI का 42वां स्थापना दिवस आज:NMC के अध्यक्ष देंगे फाउंडेशन ओरेशन, ब्रजेश पाठक-मयंकेश्वर सिंह रहेंगे मौजूद
📅 Published: December 14, 2025 |
📂 Category: India Up
