इंटर के छात्र को ईंट पत्थरों से कूंचा:प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात, मरणासन्न हाल में छोड़कर भागे हमलावर, आईसीयू में चल रहा इलाज

📅 Published: December 15, 2025 | 📂 Category: India Up

प्रयागराज के सलोरी इलाके में रहने वाले 18 साल के इंटर के छात्र वंशराज सिंह पर रविवार रात जानलेवा हमला किया गया। घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले वंशराज को पहले से घात लगाए 6 से 7 युवकों ने घेर लिया और डंडों व ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को हमलावर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है और इसका फुटेज भी सामने आया है। घर से निकलते ही हमला परिजनों के अनुसार, रविवार रात वंशराज सिंह जैसे ही घर से बाहर निकला, उसी दौरान घात लगाए बैठे युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। पहले डंडों से प्रहार किया गया, फिर लात-घूंसे बरसाए गए। जब वंशराज जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने ईंटों से कूंचकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी लगातार हमले से वंशराज मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर हमलावर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। निजी अस्पताल के ICU में भर्ती, हालत गंभीर घायल छात्र के पिता मनोज कुमार सिंह, जो पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं, ने बताया कि उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वंशराज को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि वंशराज उनका इकलौता बेटा है, जिससे परिवार सदमे में है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कई युवक मिलकर छात्र पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विवाद की आशंका थाना कर्नलगंज के प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि घायल छात्र और हमलावर एक-दूसरे के जानने वाले हैं। किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। तहरीर मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *