अंबेडकरनगर में ऑटो चालक का शव मिला:शराब ठेके के पास ऑटो की सीट पर मिला, मॉर्निंग वॉक करने वालो ने देखा

📅 Published: December 18, 2025 | 📂 Category: India Up

अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक का शव उसके ऑटो में मिला है। यह घटना शुकुल बाजार स्थित एक शराब ठेके के पास हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पड़रिया फौलादपुर निवासी 40 वर्षीय संजय पुत्र राम दुलार के रूप में हुई है। संजय किराए पर ऑटो चलाता था। वह बुधवार सुबह ऑटो लेकर घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। गुरूवार सुबह संजय का शव शुकुल बाजार में शराब ठेके के पास उसके ऑटो में मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि संजय शराब का आदी था और उसके मुंह से खून भी आया था। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है और उसके मुंह से खून की उल्टी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अन्य पहलुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *