गाजीपुर में मानवाधिकार सेमिनार:राज्यपाल को दिया निमंत्रण, 22 मार्च 2026 को मुख्य अतिथि होंगी आनंदीबेन पटेल

📅 Published: December 24, 2025 | 📂 Category: India Up

गाजीपुर में 22 मार्च 2026 को एक मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जिला महासचिव संदीप अग्रहरि ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान संदीप अग्रहरि ने सेमिनार के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक न्याय स्थापित करना और आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग करना है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मानवाधिकार जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सेमिनार में शामिल होने का आश्वासन भी दिया है। राज्यपाल के इस सकारात्मक रुख से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यह सेमिनार प्रशासनिक जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *