शाहजहांपुर में बीच सड़क दो पक्षों में मारपीट:हिस्ट्रीशीटर की आंख में चोट लगी, हत्या के प्रयास का आरोप

📅 Published: December 24, 2025 | 📂 Category: India Up

शाहजहांपुर में दो दिन पहले हुई सड़क पर मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना में एक हिस्ट्रीशीटर की आंख में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। यह घटना 22 दिसंबर की दोपहर थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास हुई थी। इसमें एक पक्ष हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह का है, जबकि दूसरा पक्ष व्यवसायी और भाजपा नेता शरद कुमार सिंह के बेटे राहुल सिंह का है। संतोष सिंह और शरद कुमार सिंह के बीच पुराना विवाद भी चल रहा है। मारपीट के दो वीडियो भी सामने आए थे। एक वीडियो में संतोष सिंह पर राइफल से हमला करते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में भाजपा नेता पक्ष का एक व्यक्ति पिस्टल ताने दिख रहा है। शुरुआत में दोनों पक्षों ने लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस जांच में लूट की पुष्टि नहीं हुई। लूट का आरोप गलत पाए जाने के बाद, दोनों पक्षों ने नई तहरीरें देकर एक-दूसरे पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से हरिभान सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा संतोष सिंह 22 दिसंबर को बैंक से निकलकर बाईपास की ओर जा रहा था। तभी कनेंग गांव के रहने वाले शरद सिंह के बेटे राहुल, शिवम और सुनील सिंह के बेटे चारू सिंह ने रोजा टाउनशिप के पास संतोष की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। हरिभान सिंह के अनुसार, चारू के हाथ में राइफल और राहुल के हाथ में पिस्टल थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *