बहराइच में बच्चा न होने पर विवाहिता ने दी जान:फंदे से लटका मिला शव, नौ साल पहले हुई थी शादी

📅 Published: December 26, 2025 | 📂 Category: India Up

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। यह घटना शुक्रवार को ग्राम पंचायत कंछर के मजरा हरदेव पुरवा में सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है, जो मनोज कुमार गोस्वामी की पत्नी थीं। परिजनों ने जब गुड़िया देवी का शव फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी नौ वर्ष पहले हुई थी। वह संतान न होने के कारण काफी परेशान रहती थी। थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *