आगरा में हिंदूवादियों का विरोध-प्रदर्शन:बांग्लादेश सरकार के पुतले को चप्पल मारी, फिर पुतला फूंका, भारत सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग

📅 Published: December 26, 2025 | 📂 Category: India Up

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार लगातार जारी है। दीपू दास चंद्र के बाद एक और हिंदु युवक की हत्या की गई। आगरा में शुक्रवार को हिंदूवादी नेताओं ने आजाद पेट्रोल पंप से हरी पर्वत थाने तक पैदल मार्च किया। इसके बाद हरी पर्वत चौराहे पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में किन्नर समाज ने बांग्लादेश के पुतले को चपल और जूते मारे। विश्व हिंदु महासंघ के कार्यकर्ता सौरव तिवारी ने कहा- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। दीपू के बाद दो दिन पहले एक और हिंदु युवक की मार-मार के हत्या कर दी गई है। वहां की सरकार चुपचाप बैठी हुई है। और अत्याचारियों के खिलाफ अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। वहां पर अल्पसंख्यकों की दुकानें जलाई जा रही है। बहन बेटियों को घर से निकाल कर ले जा रहे है। बांग्लादेश सरकार जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। जब तक विश्व हिंदू महासंघ व्यापक आंदोलन चलाएगा। अगर जरूरत पढ़ी तो विश्व हिंदू महासंघ लड़ने का भी काम करेगा। किन्नर संघ की जिलाध्यक्ष काजोल राठौर ने कहा- आज हमने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका है, और चप्पल मारने का काम किया है। अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो उन्हें चपल से मारने का काम भी करेगे। वहां का कानून अंधा हो चुका है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *