आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आनंद मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर आनंद सिंह और उनकी पत्नी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़ित सुरजीत कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया की एसके फार्मा का प्रोपराइटर है। जो मेडिकल की सप्लाई का कारोबार करता है। अभियुक्त आनंद कुमार सिंह जो की आनंद मेडिकल का प्रोपराइटर है और पत्नी किरण सिंह जो की बॉबी मेडिकल मुकेरीगंज की प्रोपराइटर है। उक्त दोनों पति-पत्नी प्रार्थी की दुकान से मेडिकल दवाइयां और सामानों की खरीद करते थे। धीरे-धीरे इन दोनों लोगों के ऊपर 12 लाख रुपए से अधिक का बकाया हो गया। जिसकी मांग करने पर अभियुक्त आनंद कुमार सिंह ने 17 सितंबर 2025 को ₹200000 का चेक तथा 18 सितंबर 2025 को 183000 का चेक दिया। या दोनों चेक पीड़ित के क्लियर नहीं हुई। ऐसे में आरोपी द्वारा जानबूझकर धोखाधड़ी का प्रयास किया गया। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में जुटी पुलिस पीड़ित सुरजीत कुमार सिंह की शिकायत पर इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ में आनंद मेडिकल संचालक पर धोखाधड़ी का मुकदमा:12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
📅 Published: December 29, 2025 |
📂 Category: India Up
