नए साल पर शहर के माॅल में उमड़ी भीड़:ज्यादातर शो हाउसफुल , लोगों को नही मिले टिकट

📅 Published: January 1, 2026 | 📂 Category: India Up

नए साल के मौके पर शहर में जश्न के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला। पीवीएस मॉल में लोगों की भारी भीड़ रही—कोई फिल्म देखने पहुंचा, तो कोई शॉपिंग करने और कोई बस घूमने के लिए। मूवी देखने आए दर्शकों ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा है कि शो हाउसफुल चल रहे हैं और टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर लोग सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। खासकर युवाओं में नए साल के जश्न को कैमरे में कैद करने का क्रेज दिखा। कोई दोस्तों के साथ रील बना रहा था तो कोई फैमिली के साथ तस्वीरें खींचता दिखा। वहीं, शिक्षक-कर्मचारियों के एक समूह ने बताया कि उन्होंने रात को खास कुछ नहीं किया, लेकिन नए साल की शुरुआत घूमने से करना चाहते थे और उम्मीद जताई कि आने वाला साल सभी के लिए बेहतर रहेगा। युवाओं में भी नया जोश दिखा—कई युवाओं ने नए साल के संकल्प लिए और कहा कि वे अपनी गलत आदतें छोड़कर खुद को बेहतर बनाएंगे। इधर, सूरजकुंड में पिकनिक मनाने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने बताया कि सुबह उन्होंने औघड़नाथ मंदिर में करीब एक घंटे लाइन में लगकर दर्शन किए, इसके बाद काली माई मंदिर पहुंचे और फिर सूरजकुंड में पिकनिक मनाने आए। सभी की यही कामना रही कि नया साल सबके लिए सुख-समृद्धि लेकर आए। वहीं फूलों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखी। कुछ लोगों ने बताया कि वे 31 दिसंबर की रात पार्टी करने दिल्ली गए थे और देर रात लौटने के बाद नए साल की सुबह शहर में घूमने निकले हैं । उनका कहना था कि नए साल का पहला दिन वे परिवार और दोस्तों के साथ बिताना चाहते हैं। शहर के पेट्रोल पंपों पर नए साल की सजावट नजर आई । कुल मिलाकर, नए साल के पहले दिन शहर भर में उत्साह, आस्था और घूमने-फिरने का रंग छाया रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *