शिक्षक ने बेटी के जन्मदिन पर बांटे 200 कंबल:कानपुर देहात में जरूरतमंदों को लोई वितरित, सम्मान का संदेश

📅 Published: January 2, 2026 | 📂 Category: India Up

कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील स्थित हारामऊ गांव में शिक्षक रजनीश सक्सेना ने अपनी बेटी अंकिता के 13वें जन्मदिन पर सामाजिक सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने गांव के लगभग 200 जरूरतमंद और बुजुर्ग ग्रामीणों को कंबल व लोई वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में बेटियों के सम्मान का संदेश देना था। इस कार्य से ग्रामीणों को ठंड से राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी व संतोष साफ दिखाई दिया। कंबल प्राप्त करने वालों में शिमला, शिवप्रसाद, मुनीम, डिप्टी, रामचन्द्र और सेठानी जैसे कई ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों ने इस कार्य को नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। उन्होंने कहा कि जब बेटियों के नाम पर समाज हित के कार्य किए जाते हैं, तो इससे सकारात्मक सोच और सामाजिक चेतना को बल मिलता है। इस पहल की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है और इसे बेटियों को सम्मान देने की एक प्रेरक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *