गांधीनगर में नगर पालिका ने हटाया अतिक्रमण:सड़क की पटरियों से अवैध कब्जे खाली कराए, JCB से कार्रवाई

📅 Published: January 2, 2026 | 📂 Category: India Up

बस्ती के गांधीनगर क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान जेसीबी और नगर पालिका कर्मियों की मौजूदगी में अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अवैध संरचनाओं को हटाया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए चिह्नित स्थलों पर यह कार्रवाई की गई है। ईओ गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अभियान से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जे हटाने का अवसर दिया गया था। हालांकि, निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए गए। जिसके बाद नगर पालिका को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *