दिल्ली-दून हाईवे पर लूट का 24 घंटे में खुलासा:मेरठ में 3 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सवार तीन युवकों ने कैंटर का पीछा किया था

📅 Published: January 4, 2026 | 📂 Category: India Up

मेरठ पुलिस ने दिल्ली-दून हाईवे पर परतापुर थाना क्षेत्र में हुई लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों रिषभ बालियान, शिवकुमार गुर्जर और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना 2 जनवरी को हुई थी। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से पैनासोनिक कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स लेकर एक कैंटर फरीदाबाद जा रहा था। परतापुर हाईवे पर पहुंचते ही एक बोलेरो कार में सवार तीन युवकों ने रोडरेज का बहाना बनाकर कैंटर का पीछा करना शुरू कर दिया। फ्लाईओवर के नीचे कैंटर को जबरन रोककर आरोपियों ने चालक संजीव के साथ मारपीट की। उन्होंने कैंटर के ताले तोड़कर उसमें लदा इलेक्ट्रॉनिक सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी के निर्देश पर लूटकांड के खुलासे के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। शनिवार सुबह चालक संजीव ने परतापुर थाने में कैंटर में तोड़फोड़, मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ट्रांसपोर्टर दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सामान की 27 पेटियां बरामद की गई हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *