भारतीय मानक ब्यूरो ने अपने 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मानक महोत्सव’ का आयोजन किया।यह कार्यक्रम गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित होटल कंफर्ट इन में किया गया। आयोजन में मानकों की उपयोगिता, गुणवत्ता संस्कृति और सतत विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में सरकारी विभागों, उद्योग जगत, उपभोक्ता समूहों और शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रवक्ता मनीष शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि मानक केवल नियम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। दैनिक जीवन से लेकर उद्योग, व्यापार और सेवाओं तक मानकों की अहम भूमिका है। गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा तय करते हैं। उन्होंने लोगों से मानकों को अपनाने और उनके प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। मानकीकरण से भारतीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहे बीआईएस लखनऊ शाखा के वरिष्ठ निदेशक सुधीर बिश्नोई ने सतत विकास के संदर्भ में मानकों के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि मानकीकरण से न केवल गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ है, बल्कि भारतीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने बीआईएस की मानक संवर्धन, प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रयासों से उपभोक्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद उत्पाद मिल रहे हैं।बीआईएस की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपनिदेशक सुयश पांडे ने दी। उन्होंने लाइसेंसिंग, प्रमाणन, उपभोक्ता जागरूकता और उद्योग सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में बताया। सतत विकास विषय पर तकनीकी प्रस्तुतियां दीं कार्यक्रम में डॉ. राजेश पांडा, एकेडमिक इंचार्ज, सीपेट लखनऊ और रविन्द्र किशोर, क्वालिटी कंट्रोल हेड, रिलायंस इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने सतत विकास विषय पर तकनीकी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के बीच संतुलन को आवश्यक बताया।इस अवसर पर मेसर्स सुरेका इंटरनेशनल को IS 9685 (टेक्सटाइल – सैंड बैग) के लिए ऑल इंडिया फर्स्ट लाइसेंस प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशुतोष राय, जितेश कुमार सहित बीआईएस के अधिकारी, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि, एनजीओ और उद्योग जगत के लोग उपस्थित रहे।
BIS ने लखनऊ में मनाया 79वां स्थापना दिवस:मानक महोत्सव में गुणवत्ता पर चर्चा हुई, मानकीकरण के फायदे बताए
📅 Published: January 6, 2026 |
📂 Category: India Up
