अयोध्या में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित:15.70 लाख मतदाता पंजीकृत, SIR में 3.37 लाख से अधिक नाम हटे

📅 Published: January 6, 2026 | 📂 Category: India Up

अयोध्या जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। अद्यतन सूची के अनुसार जिले में कुल 15 लाख 70 हजार 258 मतदाता पंजीकृत पाए गए हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 3 लाख 37 हजार 542 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर नई मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पंजीकृत राजनीतिक दलों को भी सूची की प्रतियां सौंप दी गई हैं। इसके साथ ही अब मतदाता सूची को लेकर दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि शुरू हो गई है। अधिकारी ने जानकारी दी कि नागरिक 6 फरवरी तक फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जुड़वा सकते हैं। जिनका नाम शामिल नहीं हो पाया है, वे अपने बूथ पर आवेदन दे सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है। वोटर हेल्पलाइन या भारत निर्वाचन आयोग के ईसीआई ऐप से फॉर्म भरा जा सकता है। जांच के बाद पात्र पाए जाने पर नाम जोड़ दिया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *