बदायूं में राजाराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पुलिस से मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

📅 Published: January 8, 2026 | 📂 Category: India Up

बदायूं पुलिस ने राजाराम हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मुख्य अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 6 जनवरी को ग्राम अहमद नगर बछौरा निवासी राजाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के पीछे गंगा नदी से पकड़ी गई मछलियों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद से मुख्य अभियुक्त फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी के निर्देश पर उसहैत थाना पुलिस मंगलवार देर रात संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। भुण्डी मोड़ पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली अभियुक्त के दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफसर उर्फ बौना उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। उसने बताया कि गंगा नदी में पकड़ी गई मछलियों को लेकर उसका राजाराम से विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने राजाराम को मुगर्रा मोड़ पर तमंचे से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। घायल अभियुक्त का इलाज जारी है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *