गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चंपा देवी पार्क में महोत्सव का भव्य रूप साफ नजर आने लगा है। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। यह महोत्सव 11 जनवरी से शुरू होकर 17 जनवरी तक चलेगा। वहीं 11-13 जनवरी तक खास रहने वाला है। इस बार भी महोत्सव में स्थानीय उत्पादों और देश के अलग-अलग राज्यों से आए शिल्पकारों के लिए अस्थायी दुकानें तैयार कर ली गई हैं। इन दुकानों में हस्तशिल्प, टेराकोटा, हथकरघा, मिट्टी और लकड़ी से बने उत्पाद उपलब्ध होंगे। साथ ही पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।
महोत्सव में इस बार बॉलीवुड, भोजपुरी और भक्ति संगीत का शानदार संगम देखने को मिलेगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोगों से बड़ी संख्या में महोत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार का गोरखपुर महोत्सव बेहद खास होने वाला है। चंपा देवी पार्क में दैनिक भास्कर से बात करते हुए गोरखपुर निवासी सचिन ने बताया कि वह पवन सिंह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इस बार का महोत्सव उनके लिए खास है। वह अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने आएंगे। वहीं आर्य प्रताप ने कहा कि वह पार्क में खेलने आया था, लेकिन तैयारियां देखकर काफी उत्साहित हो गया है और पवन सिंह को देखने जरूर आएगा।
महोत्सव में बाहर से आए व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। झांसी से आए व्यापारी पंकज ने बताया कि वह पानीपुरी का स्टॉल लगा रहे हैं। उन्होंने खास ऑफर भी रखा है, जिसमें एक साथ 100 पानीपुरी खाने वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इस बार महोत्सव में लगभग 170 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही साइंस एग्जीबिशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए थे कि स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार कई तरह की प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम
11 जनवरी 12 जनवरी 13 जनवरी
गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह का क्रेज अधिक:चंपा देवी पार्क में तैयारियां लगभग पूरी, देखिए VIDEO
📅 Published: January 9, 2026 |
📂 Category: India Up
