नोएडा की जमीन पर अवैध कब्जा आठ पर मुकदमा:नगला वाजिदपुर में प्राधिकरण की अर्जित भूमि है, चेतावनी और दिया था नोटिस

📅 Published: January 10, 2026 | 📂 Category: India Up

नगला वाजिदपुर गांव में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित जमीन पर अवैध निर्माण करने का एक और मामला सामने आया है। प्राधिकरण के अवर अभियंता ने एक्सप्रेसवे थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। चेतावनी के बाद भी नहीं रोका निर्माण नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल नौ में हरेंद्र सिंह मलिक अवर अभियंता हैं। उनके सर्किल स्थित नगला वाजिदपुर में प्राधिकरण की अर्जित जमीन हैं। जमीन पर गांव के भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल, रोहित समेत आठ लोग बिना अनुमति के अवैध निर्माण करा रहे हैं। कई बार चेतावनी और नोटिस के बाद भी अवैध निर्माण करना नहीं रोका गया है। टीम के साथ की अभद्रता टीम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकना चाहा तो आरोपितों ने अभद्रता कर भगा दिया। चोरी छिपे अवैध निर्माण कार्य कराना जारी रहा। हरेंद्र मलिक ने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की शिकायत पर भंवर सिंह, राकेश, टीकम, अभिषेक, रिषभ, करनपाल, रोहित समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *